दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रॉन्ग साइड ड्राइविंग के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया. 12 हजार से ज्यादा चालान कटे, 1,179 वाहन जब्त और 1,170 मामलों में FIR दर्ज हुई. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की है. पुलिस का कहना है कि ये अभियान सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है.