दिल्ली में शुक्रवार 16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में प्रस्तावित प्रदर्शन के चलते कई सड़कों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, दोपहर 3 बजे से आसपास के इलाकों में जाम लग सकता है. संसद मार्ग, बाराखंभा रोड, जनपथ और मिंटो रोड समेत कई रास्तों पर असर पड़ने की संभावना है. पुलिस ने लोगों को वैकल्पिक रास्ते अपनाने और सार्वजनिक परिवहन इस्तेमाल करने की सलाह दी है.