दिल्ली-NCR में 25 अगस्त को मूसलाधार बारिश और आंधी का दौर जारी है. मौसम विभाग ने दिल्ली में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. नोएडा, गुरुग्राम समेत कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति है. लोनी देहात, हिंडन एयर फोर्स स्टेशन, इंदिरापुरम, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, सोहना, बड़ौत और खेकड़ा समेत कई क्षेत्रों में बारिश का अनुमान है.