दिल्ली-NCR में शुक्रवार की तेज बारिश से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के कई हिस्सों में जलभराव हो गया. खराब मौसम के कारण 9 उड़ानों को जयपुर, लखनऊ और अहमदाबाद डायवर्ट करना पड़ा. मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. शनिवार को बारिश की संभावना है. यात्रियों को एयरपोर्ट जाने से पहले उड़ान की स्थिति जांचने और जरूरत पर बाहर निकलने की सलाह दी गई है.