एटा साइबर पुलिस ने NCMEC से मिले अलर्ट के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, डिजिटल जांच में बड़ी संख्या में कथित आपत्तिजनक फाइलें मिलीं. मामले में पॉक्सो एक्ट, BNS और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. अधिकारियों के अनुसार, अब ये जांच की जा रही है कि आरोपी का किसी बड़े नेटवर्क से संबंध था या नहीं तथा कथित आपत्तिजनक सामग्री का स्रोत और प्रसार किन माध्यमों से हुआ.