कोलंबिया की 67 वर्षीय मिरयम ने दावा किया है कि पड़ोस की बातें सुनना और लोगों के राज जुटाना उनके लिए कमाई का जरिया बन गया. वह खुद को प्रोफेशनल गॉसिप बताती हैं और छोटी बातों के बदले भी पैसे लेने का दावा करती हैं. मिरयम के मुताबिक, इस काम से हुई कमाई से उन्होंने दो घर तक खरीद लिए. हालांकि, उनकी कमाई और दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.