UP के झांसी में घर से कोबरा पकड़ने गए 80 वर्षीय सपेरे की सांप के डसने से मौत हो गई. परिजन उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. परिजनों के मुताबिक, बिच्छूनाथ लंबे समय से सांप पकड़ने का काम करते थे.