सोशल मीडिया पर CJP के जंतर-मंतर प्रदर्शन का बताकर वायरल किया गया किसिंग वीडियो भ्रामक है. फैक्ट चेक में पता चला कि ये वीडियो 2014 में JNU में हुए ‘किस ऑफ लव’ अभियान का है. यूट्यूब पर 12 नवंबर 2014 को अपलोड किए गए वीडियो और ‘Kiss of Love’ अभियान से जुड़े फेसबुक पोस्ट में भी यही दृश्य दिखाई देते हैं.