चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने चौथे कार्यकाल की तैयारी के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने सैन्य अनुशासन और भ्रष्टाचार विरोधी अभियान से जुड़े झांग शेंगमिन को पोलित ब्यूरो में जगह दी है. अगले साल होने वाली पार्टी कांग्रेस से पहले यह फैसला अहम माना जा रहा है. कम्युनिस्ट पार्टी ने भी भ्रष्टाचार पर लगाम कसने और आंतरिक अनुशासन सख्त करने का प्रस्ताव पारित किया है.