पंजाब के कपूरथला में करीब 12 से 13 साल के बच्चे के कथित तौर पर नशा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. पुलिस प्रशासन के मुताबिक, संबंधित बच्चों को नशामुक्ति केंद्र में दाखिल कराया गया है. प्राथमिक उपचार के बाद उनके जरूरी टेस्ट होंगे, ताकि स्वास्थ्य पर असर का पता चल सके.