छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में भारी बारिश के बीच घोघरा नाला पार करते समय एक कार तेज बहाव में बह गई. कार में सवार पति-पत्नी लापता हैं और उनकी तलाश के लिए पुलिस, बचाव दल तथा स्थानीय ग्रामीण लगातार अभियान चला रहे हैं. प्रशासन ने लोगों से बारिश के दौरान उफनते नालों और पुलों को पार नहीं करने की अपील की है.