अगर आप घर या ऑफिस के लिए CCTV कैमरा खरीदने की सोच रहे हैं, तो सावधान रहना जरूरी है. हाल के दिनों में भारत में CCTV सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं और एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कुछ कैमरों का डेटा विदेशों तक पहुंच सकता है, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है. इसी के बाद सरकार ने चीन की कंपनियों जैसे Hikvision और TP-Link जैसे ब्रांड्स पर नजर कड़ी कर दी है