बिहार के समस्तीपुर, मोतिहारी और वैशाली के युवा इस बार कांवड़ यात्रा को अनोखे अंदाज में पूरा कर रहे हैं. करीब 420 किलोमीटर का सफर स्केटिंग करते हुए तय कर ये श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे. हाईवे पर स्केटिंग करते हुए उनकी टोली लोगों का ध्यान खींच रही है. युवाओं का कहना है कि यह यात्रा रोमांच नहीं, बल्कि आस्था और भक्ति का प्रतीक है.