बिहार के मनेर का रतन टोला गांव गंगा का जलस्तर बढ़ने से भीषण बाढ़ की चपेट में है। सड़कें और रास्ते डूबने से गांव का संपर्क टूट गया है, जबकि खेतों की फसलें भी बर्बाद हो गई हैं। पशुओं के चारे की कमी से ग्रामीण परेशान हैं।