बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अब दिल्ली में नया सरकारी आवास मिल गया है. उन्हें सुनहरी बाग इलाके में स्थित बंगला नंबर 9 अलॉट किया गया है, जो ‘टाइप-8’ श्रेणी का बेहद शानदार और सुविधाओं से लैस आवास माना जाता है. साथ ही, उन्हें Z प्लस कैटेगरी का सुरक्षा कवर दिया गया है.