बागपत में पुलिस की दो अलग-अलग मुठभेड़ों में चार आरोपी घायल हुए हैं. पुलिस के अनुसार तीन आरोपी गौ तस्करी से जुड़े मामलों में वांछित थे, जबकि चौथे आरोपी की तलाश एक अन्य मामले में की जा रही थी. पुलिस ने दावा किया कि दोनों घटनाओं में आरोपियों की ओर से फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई की गई. सभी मामलों में आगे की जांच जारी है.