उत्तर प्रदेश के बागपत में विकास कार्यों की जांच के दौरान पंचायत भवन में जमकर हंगामा हो गया. शिकायतकर्ता और प्रधान पक्ष के बीच शुरू हुई बहस देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी और हाथापाई भी हुई. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.