नेपाल में आई त्रासदी के बाद प्रभावित परिवारों की मदद के लिए बागेश्वर धाम ने राहत अभियान शुरू किया है. बागेश्वर धाम जन सेवा समिति के सहयोग से राहत सामग्री से भरे चार ट्रक नेपाल भेजे गए. इसमें चावल, दाल, नमक, तेल, पानी, बिस्किट, नमकीन, तिरपाल और जरूरी बर्तन शामिल हैं. प्रतिनिधि मनोज त्रिवेदी ने नेपाल सरकार के गृह मंत्रालय को यह सामग्री सौंपी, ताकि जरूरतमंद परिवारों तक राहत पहुंचाई जा सके.