उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के बदियाकोट स्थित मां भगवती के प्राचीन मंदिर में 16 अक्टूबर को आग लग गई. लकड़ी पर बारीक नक्काशी से सुसज्जित मंदिर को भारी नुकसान पहुंचा है. नवरात्र के बीच हुई इस घटना से श्रद्धालु मायूस हैं. आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.