अर्चना पूरन सिंह ने मुंबई के मड आइलैंड में एक और आलीशान बंगला खरीदा है. हाल ही में अर्चना के छोटे बेटे आयुष्मान सेठी ने अपने यूट्यूब व्लॉग में इस नए घर का पूरा टूर कराया. इस व्लॉग में अर्चना, उनके पति परमीत सेठी, दोनों बेटे आर्यमान और आयुष्मान सेठी, साथ ही बेटों की पार्टनर्स योगिता और समीक्षा भी नजर आईं.