महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के आंबोली झरने पर अचानक बड़ा सांप पर्यटकों के पास आ गिरा. सांप को इतनी करीब देखकर लोगों में अफरा तफरी मच गई. मौके पर एक अभिभावक अपने छोटे बच्चे के साथ था. पर्यटक तुरंत सुरक्षित जगह की ओर हट गए. घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. सांप के अचानक गिरने से वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई.