राजस्थान के अलवर में एक पेट्रोल पंप पर भुगतान को लेकर हुए विवाद के बाद फायरिंग की घटना सामने आई है. पुलिस के अनुसार बाइक सवार युवक ने कथित तौर पर पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर सेल्समैन को गोली मार दी. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. घायल कर्मचारी का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.