आईपीएल 2026 में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम इंडिया में चयन की मांग लगातार तेज हो रही है. 15 वर्षीय बल्लेबाज ने पूरे सीजन में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा. अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा ने भी उनका समर्थन करते हुए कहा है कि वैभव ने खुद को साबित कर दिया है और चयनकर्ताओं को उनकी दावेदारी पर गंभीरता से विचार करना चाहिए.