बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अपनी आगामी फिल्म 'दृश्यम 3' की रिलीज से पहले मुंबई के जुहू बीच पर सफाई अभियान में शामिल हुए. उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी और दिव्याज फाउंडेशन की संस्थापक अमृता फडणवीस के साथ 'सी शोर शाइन 2026' पहल में हिस्सा लिया. गणपति विसर्जन के बाद हुए इस अभियान का उद्देश्य समुद्र तटों को साफ रखना और लोगों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनाना है.