आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस अब मौसम की सटीक जानकारी देगा. उत्तर प्रदेश में AI आधारित मौसम पूर्वानुमान प्रणाली शुरू की गई है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि किसान अब 10 दिन पहले तक यह जान सकेंगे कि उनके गांव या खेत के आसपास कब और कितनी बारिश होने वाली है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ‘हाई स्पेशल रिज़ॉल्यूशन रेनफॉल फोरकास्ट’ यानी HSRRF सिस्टम लॉन्च किया है.