आगरा में लगातार बारिश के बाद कमला नगर की कर्मयोगी कॉलोनी में सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा बन गया. घटना के समय वहां कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया. मौके पर पहुंचे सपा नेता नितिन कोहली सीढ़ी के सहारे गड्ढे में उतरे और निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए. प्रशासन ने मामले की जांच और मरम्मत शुरू करने की बात कही.