Bigg Boss फेम अब्दू रोजिक ने पहली बार अपनी टूटी सगाई पर खुलासा किया. उन्होंने बताया कि उनकी हाइट को लेकर हुई ट्रोलिंग और तानों से परेशान होकर मंगेतर ने रिश्ता खत्म कर दिया. 23 साल के अब्दू रोजिक की लंबाई करीब 3 फीट 9 इंच है. वे ‘ग्रोथ हार्मोन डिफिशिएंसी’ और ‘रिकेट्स’ जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ चुके हैं, जिसकी वजह से उनकी शारीरिक वृद्धि प्रभावित हुई.