8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट और नई सैलरी का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों के लिए देरी एरियर का रास्ता खोल सकती है. अगर नई बेसिक पे किसी पिछली प्रभावी तारीख से लागू होती है, तो उस अवधि का बकाया मिल सकता है. हालांकि एरियर की रकम अभी तय नहीं है. फिटमेंट फैक्टर, मौजूदा बेसिक पे, प्रभावी तारीख और अलग-अलग भत्तों के आधार पर वास्तविक भुगतान में बड़ा अंतर हो सकता है.