दिल्ली के सीमापुरी इलाके में ग्राउंड प्लस 4 मंज़िला इमारत का हिस्सा गिरने से हड़कंप मच गया है. मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया है. दमकल विभाग की 4 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और रेस्क्यू टीम मलबा हटाने में जुटी है. हादसे के बाद सीमापुरी गोल चक्कर, DLF भोपुरा समेत आसपास के इलाकों में ट्रैफिक प्रभावित हुआ है.