कुंडली में कब बनते हैं विदेश यात्रा के योग, कौन से ग्रह इसके लिए जिम्मेदार?

कुंडली में पंचम, नवम और द्वादश भाव मूल रूप से विदेश यात्रा से ही संबंधित होते हैं. क्रूर और पाप ग्रहों की विदेश यात्रा में बड़ी भूमिका होती है. राहु व्यक्ति को सबसे ज्यादा विदेश जाने में सहायता करता है.

Advertisement
कुंडली में कब बनते हैं विदेश यात्रा के योग, कौन से ग्रह इसके लिए जिम्मेदार? कुंडली में कब बनते हैं विदेश यात्रा के योग, कौन से ग्रह इसके लिए जिम्मेदार?

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 1:52 PM IST
  • क्रूर और पाप ग्रहों की विदेश यात्रा में बड़ी भूमिका
  • साढ़ेसाती और ढैया भी विदेश यात्रा में सहायता करती है

विदेश यात्रा का अर्थ ज्योतिष में समुद्र पार की यात्रा माना जाता है. कोई भी लंबी यात्रा जिसमें कम से कम तीन पहर लगें, विदेश यात्रा ही समझी जाती है. कुंडली में पंचम, नवम और द्वादश भाव मूल रूप से विदेश यात्रा से ही संबंधित होते हैं. क्रूर और पाप ग्रहों की विदेश यात्रा में बड़ी भूमिका होती है. राहु व्यक्ति को सबसे ज्यादा विदेश जाने में सहायता करता है. इसके बाद शनि और मंगल भी सहायता करते हैं. शनि की साढ़ेसाती और ढैया भी विदेश यात्रा में सहायता करती है.

Advertisement

कब व्यक्ति विदेश जाकर बस जाता है?
आमतौर पर शनि या राहु के मजबूत होने पर व्यक्ति घर से दूर जाकर स्थायी रूप से बस जाता है. सूर्य या चन्द्रमा के कमजोर होने पर भी व्यक्ति विदेश में स्थाई रूप से बस जाता है. वृष, कन्या, मकर, मिथुन, तुला और कुम्भ राशि वालों के विदेश में बस जाने की सम्भावना ज्यादा होती है.

विदेश यात्रा में कब आती हैं बाधाएं?
जब कुंडली में चन्द्रमा या शुक्र मजबूत होने लगे तो विदेश यात्रा में बाधाएं आती हैं. इसके अलावा कुंडली में शुभ ग्रहों की दशा, पासपोर्ट या वीजा में 01, 05 या 09 अंक की प्रधानता भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकती है. साथ ही अगर व्यक्ति की जन्म तिथि 04, 13, 22 या 31 हो तो व्यक्ति खूब विदेश जाता है या कभी नहीं जा पाता है. जब व्यक्ति की कुंडली जल तत्व प्रधान हो तब भी विदेश जाने में बाधा आती है.

Advertisement

विदेश जाने के लिए क्या उपाय करें?
- शनि के तांत्रिक मंत्र का रोज सायंकाल जाप करें 
- मंत्र होगा- "ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः"
- नवम भाव के स्वामी ग्रह को मजबूत करें 
- हलके नीले रंग के वस्त्रों का खूब प्रयोग करें 
- नदी पार करके कोई यात्रा जरूर कर लें

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »