Water Tank Vastu Tips: इस स्थान पर रखनी चाहिए पानी की टंकी, गलत दिशा रोक देगी तरक्की

ओवरहेड वॉटर टैंक भूमि तत्व की श्रेणी में आने के कारण वेस्ट-साउथ-वेस्ट से लेकर नॉर्थ-वेस्ट दिशा तक लाभकारी परिणाम देता है. यह आकाश तत्व की दिशाएं हैं. हालांकि भूमि तत्व की दिशा में ओवरहेड वॉटर टैंक स्वास्थ संबंधी समस्या दे सकता है.

Advertisement
यदि आप घर में पानी की टंकी रख रहे हैं तो उसके रंग का भी खयाल रखें. (Photo: ITG) यदि आप घर में पानी की टंकी रख रहे हैं तो उसके रंग का भी खयाल रखें. (Photo: ITG)

अंशु पारीक

  • नई दिल्ली,
  • 27 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:49 PM IST

जल हर घर की जरूरत है. इसके बिना इंसान के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है. लेकिन आपकी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के साथ यह आपके जीवन में सकारात्मक और नकारात्मक परिणाम भी देता है. इसलिए घर में जल का उचित स्थान पर होना बहुत जरूरी है. घर में जल दो रूप में हो सकता है. एक ओवरहेड वॉटर टैंक और एक अंड ग्राउंड वॉटर टैंक या सबमर्सिबल (जमीन के अंदर से पानी प्राप्त करना). दोनों ही जल हैं, लेकिन वास्तु में तत्वों की दृष्टि से देखें तो दोनों अलग-अलग हैं. जमीन के ऊपर किसी भी रूप में रखा गया जल भूमि तत्व और जमीन के अंदर से आना वाला या स्टोर किया गया जल, जलतत्व की श्रेणी में आता है. इसलिए दोनों का सकारात्मक प्रभाव पाने के लिए स्थान भी अलग-अलग हैं.

Advertisement

ओवरहेड वॉटर टैंक कहां होगा लाभकारी?
ओवरहेड वॉटर टैंक भूमि तत्व की श्रेणी में आने के कारण वेस्ट-साउथ-वेस्ट से लेकर नॉर्थ-वेस्ट दिशा तक लाभकारी परिणाम देता है. यह आकाश तत्व की दिशाएं हैं. हालांकि भूमि तत्व की दिशा में ओवरहेड वॉटर टैंक स्वास्थ संबंधी समस्या दे सकता है. इसलिए ओवरहेड वॉटर टैंक को भूमि तत्व की दिशाओं साउथ-साउथ-वेस्ट और साउथ-वेस्ट में नहीं रखना चाहिए. आकाश तत्व में ही पानी की टंकी का होना सबसे श्रेष्ठ है. यानी पश्चिम दिशा के आस-पास आप अपने घर में पानी की टंकी रख सकते हैं.

पानी की टंकी के रूप में भूमि तत्व का अन्य दिशाओं में जाना, उन दिशाओं के गुणधर्म के अनुसार नकारात्मक परिणाम दे सकता है. जल और वायु तत्व के स्थान, उत्तर से पूरब दिशा में पानी की टंकी रखना सबसे नकारात्मक परिणाम देते हैं. जबकि अक्सर लोग अपनी पानी की टंकी को जल तत्व समझकर उत्तर दिशा में रख लेते हैं. इससे जीवन में अच्छे अवसर आना समाप्त हो सकते हैं. घर में खुशियों का माहौल और स्वास्थ पर भी बुरा असर पड़ सकता है. विकल्प न होने की स्थिति में अग्नि कोण में भी ओवरहेड वॉटर टैंक को रखा जा सकता है. 

Advertisement

अंडर ग्राउंड वॉटर टैंक
अंडर ग्राउंड वॉटर टैंक जल तत्व की श्रेणी में आता है, जिसे जल और वायु तत्व की दिशाओं (उत्तर से लेकर पूर्व) तक रखना लाभकारी रहता है. यह जीवन में लगातार अच्छी संभावनाओं, खुशियों को लेकर आता है. जबकि अग्नि व भूमि तत्व में जल तत्व के रूप में अंडर ग्राउंड वॉटर टैंक का होना जीवन में बड़े नुकसान करा सकता है. विशेषकर पारिवारिक व आर्थिक रूप से. बार-बार दुर्घटनाओं का होना, परिवार में झगड़े, रिश्तों में खटास पैदा हो रही है तो सम्भव है आपके घर के अग्नि या भूमि तत्व के स्थान पर जल तत्व का प्रवेश है.

पानी की टंकी के रंग का भी रखें खयाल
यदि आप घर में पानी की टंकी रख रहे हैं तो उसके रंग का भी खयाल रखें. पश्चिम दिशा के आस-पास आप पीली, सफेद रंग की टंकी रख सकते हैं. यदि आप पूरब से लेकर दक्षिण दिसा (अग्नि कोण) में पानी की टंकी रख रहे हैं तो इस बात का विशेष खयाल रखें कि यहां काला व नीला रंग न हो टंकी का. इस दिशा में ऑफ व्हाइट, नारंगी, गुलाबी, पीला, लाल, हरा रंग लाभकारी होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »