Fridge Vastu: बढ़ने लगता है बैंक बैलेंस! फ्रिज के ऊपर रखें ये 3 चीजें

Fridge Vastu: गर्मियों में फ्रिज का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, फ्रिज के ऊपर रखी कुछ चीजें घर में कंगाली लाती हैं, जबकि चीजें आपके आर्थिक हालात को बेहतर कर सकती हैं. लेकिन इन चीजों के रखने के कुछ जरूरी नियम हैं. जिसे जान लेने से आपका बैंक अकाउंट बढ़ सकता है.

Advertisement
इस गर्मी में फ्रिज के ऊपर रखें ये 3 जादुई चीजें, जो आपकी जेब और बैंक बैलेंस दोनों को भर देंगी. इस गर्मी में फ्रिज के ऊपर रखें ये 3 जादुई चीजें, जो आपकी जेब और बैंक बैलेंस दोनों को भर देंगी.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:46 AM IST

Fridge Vastu: गर्मियों के आते ही घर में अगर किसी चीज के चक्कर सबसे ज़्यादा लगते हैं, तो वो है हमारा फ्रिज. लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि आपके फ्रिज के ऊपर क्या-क्या रखा है? अक्सर हम खाली जगह देखकर वहां दवाइयां, चाबियां, बिल या कोई भी फालतू सामान पटक देते हैं. अगर आपके घर में भी ऐसा होता है, तो संभल जाइए! वास्तु शास्त्र के मुताबिक, आपकी यही छोटी सी लापरवाही घर की बरकत को फ्रीज यानी लॉक कर देती है और पानी की तरह पैसा बहने लगता है. 

Advertisement

वहीं दूसरी तरफ, अगर आप फ्रिज के ऊपर सिर्फ 3 छोटी और सही चीजें रख देते हैं, तो यह जगह आपके घर के लिए मनी मैग्नेट बन जाती है.  आइए जानते हैं कि इस गर्मी में फ्रिज के ऊपर वो कौन सी 3 जादुई चीजें रखनी हैं, जो आपकी जेब और बैंक बैलेंस दोनों को भरने में मदद कर सकती हैं. 

फ्रिज के ऊपर रखें ये 3 चीजें

1. बांस का छोटा पौधा (Bamboo Plant)
वास्तु शास्त्र में बैंबू प्लांट को उन्नति, खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है. 

क्यों रखें: फ्रिज से लगातार इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरंगें (Energy) निकलती हैं. इसके ऊपर कांच के बर्तन में पानी भरकर छोटा बैंबू प्लांट रखने से यह सारी नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है.यह घर के राहु दोष को शांत करके तरक्की के नए रास्ते खोलता है. ध्यान रखें कि इसका पानी हफ्ते में एक बार जरूर बदलें. 

Advertisement

2. पीतल का छोटा कछुआ (Brass Tortoise)
सनातन परंपरा में कछुए को भगवान विष्णु के कूर्म अवतार और मां लक्ष्मी के आगमन से जोड़कर देखा जाता है.

क्यों रखें: फ्रिज के ऊपर उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुंह करके पीतल का एक छोटा सा कछुआ स्थापित करें. इससे घर की आर्थिक तंगी दूर होती है, नौकरी-बिजनेस में आ रही रुकावटें खत्म होती हैं. 

3. तांबे का कलश या धन की पोटली
तांबा सूर्य और मंगल की सकारात्मक ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करता है, जो किचन के माहौल को बैलेंस रखता है. फ्रिज के ऊपर एक छोटे से तांबे के लोटे या कलश में गंगाजल भरकर रखें. यदि कलश न हो, तो लाल कपड़े में 5 गोमती चक्र बांधकर धन की पोटली भी रख सकते हैं. यह उपाय घर में अनावश्यक खर्चों को रोकता है.  इससे पानी की तरह बहने वाला पैसा थमता है. बरकत बनी रहती है. 

भूलकर भी न रखें ये चीजें 
दवाइयां (Medicines): फ्रिज के ऊपर कभी भी दवाइयां न रखें. वास्तु के अनुसार, इससे घर में बीमारियों का घेरा बढ़ता है. इससे कमाई का बड़ा हिस्सा मेडिकल खर्चों में चला जाता है.

मिक्सर-ग्राइंडर या माइक्रोवेव: इलेक्ट्रॉनिक हैवी गैजेट्स को फ्रिज के ऊपर रखने से दोनों की ऊर्जा आपस में टकराती है, जिससे घर में मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह बढ़ती है.

Advertisement

चाबियां (Keys): फ्रिज के ऊपर रखी चाबियां घर की आर्थिक उन्नति और नए अवसरों को लॉक  कर देती हैं.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »