Vastu Tips for Sleeping Position: इस दिशा में सोते ही गंवा देंगे धन-दौलत! सद्गुरु ने बताई सही दिशा

Vastu Tips for Sleeping Position: वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा में सिर रखकर सोना शुभ नहीं माना जाता है. जानें सद्गुरु के मुताबिक सोने की सही दिशा कौन सी है और गलत दिशा में सोने से क्या असर पड़ सकता है.

Advertisement
वास्तु टिप्स (Photo: ITG) वास्तु टिप्स (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:00 AM IST

Vastu Tips for Sleeping Position: वास्तु शास्त्र में सोने की दिशा का विशेष महत्व बताया गया है. मान्यता है कि गलत दिशा में सिर रखकर सोने से नींद और मेंटल हेल्थ पर असर पड़ता है. खासकर उत्तर दिशा की ओर सिर रखकर सोना शुभ नहीं माना जाता है. इसके पीछे पृथ्वी की चुंबकीय शक्ति और शरीर में रक्त संचार को कारण बताया गया है.  कहा जाता है कि सही दिशा में सोने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है, मन शांत रहता है और अच्छी नींद आती है. आइए सद्गुरु से जानते हैं कि आखिर उत्तर दिशा में सिर रखकर सोने से क्यों मना किया जाता है या क्यों नहीं रखना चाहिए सिर उत्तर दिशा की ओर?

Advertisement

1. खून में मौजूद आयरन

हमारे खून में आयरन होता है. कहा जाता है कि उत्तर दिशा में सिर करके सोने से चुंबकीय असर दिमाग पर ज्यादा पड़ सकता है. 

2. नींद खराब हो सकती है

वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा में सिर रखकर सोने से नींद बार-बार टूट सकती है और बेचैनी महसूस होने लगती है. 

3. बुरे सपने और तनाव

मान्यता है कि इस दिशा में सोने से बुरे सपने आ सकते हैं और मानसिक तनाव बढ़ सकता है.

4. सुबह थकान महसूस होना

गलत दिशा में सोने से सुबह उठने पर शरीर भारी और थका हुआ महसूस कर सकता है.

5. आर्थिक स्थिति

सद्गुरु के मुताबिक, गलत दिशा में सोने से पूरे दिन आप तनावपूर्ण महसूस करेंगे. जिसका असर काम पर भी नजर आएगा. फिर, धीरे धीरे आर्थिक जीवन पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है. इसी कारण इस दिशा को कंगाली की दिशा भी कहा जाता है.  

Advertisement

किस दिशा में सिर रखकर सोना माना जाता है शुभ?

पूर्व दिशा
पूर्व दिशा में सिर रखकर सोना सबसे अच्छा माना जाता है. इससे सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति मिलती है.

दक्षिण दिशा
दक्षिण दिशा में सिर रखकर सोना भी शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे अच्छी नींद और स्वास्थ्य सही रहती है.

पश्चिम दिशा
पश्चिम दिशा सामान्य मानी जाती है. इसमें कोई बड़ा दोष नहीं माना जाता है.

उत्तर दिशा
वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा की ओर सिर रखकर सोने से बचने की सलाह दी जाती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement