Vastu Upay: चारों तरफ से आएगा पैसा! घर के 7 कोनों में रखें ये सफेद चीज

Vastu Upay: क्या घर की आर्थिक तंगी और नकारात्मक ऊर्जा से परेशान हैं? वास्तु शास्त्र के अनुसार फिटकरी का यह चमत्कारी उपाय आपके जीवन में खुशहाली ला सकता है. घर के इन 7 विशेष कोनों में फिटकरी रखने के सरल तरीके जानें, जो आपकी समृद्धि बढ़ाएंगे और बैंक बैलेंस में तेजी से सुधार लाएंगे.

Advertisement
आर्थिक लाभ और बरकत बढ़ाता है खास उपाय आर्थिक लाभ और बरकत बढ़ाता है खास उपाय

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:51 PM IST

Vastu Upay: वास्तु शास्त्र में घर की सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए कई छोटे-मोटे उपाय बताए गए हैं, जिनमें फिटकरी (Alum) बेहद जरूरी है. अक्सर लोग फिटकरी का इस्तेमाल केवल पानी साफ करने या शेविंग के बाद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह साधारण दिखने वाला पदार्थ आपके घर के वास्तु दोषों को मिटाने में बेहद असरदार है? अगर आपके घर में बिना वजह कलह रहती है, तनाव का माहौल है या फाइनेंशिय ग्रोथ में बाधा आ रही है, तो फिटकरी के ये उपाय आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकते हैं. 

Advertisement

नकारात्मकता दूर करने के लिए
घर के हर कोने से नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए फिटकरी एक अचूक औषधि है.  इसके लिए आप फिटकरी के कुछ टुकड़ों को एक कांच की कटोरी में भरकर घर के ऐसे स्थान पर रखें जहां हवा का आना-जाना कम हो.  इस कटोरी को किसी ऐसी जगह छिपाकर रखें जहां किसी की नजर न पड़े.  हर महीने इन टुकड़ों को बदलकर नए टुकड़े रख दें. ऐसा करने से घर में व्याप्त नकारात्मकता धीरे-धीरे खत्म होने लगती है और मन शांत रहता है. 

बाथरूम और टॉयलेट का वास्तु:
वास्तु के अनुसार, घर का बाथरूम और टॉयलेट नकारात्मक ऊर्जा का सबसे बड़ा स्रोत हो सकते हैं. इसे संतुलित करने के लिए एक कटोरी में फिटकरी भरकर बाथरूम के किसी कोने में रख दें, इसे भी समय-समय पर बदलते रहें. इससे घर के वास्तु दोषों का असर कम होता है.

Advertisement

आर्थिक लाभ और बरकत के लिए:
बिजनेस में घाटा हो रहा हो या घर में बरकत नहीं हो रही है, तो एक लाल कपड़े में फिटकरी बांधकर अपने कार्यस्थल या तिजोरी के पास रखें. यह उपाय नकारात्मक शक्तियों को दूर रखता है और आर्थिक स्थिति में सुधार लाने में मदद करता है. 

बुरे सपनों और नकारात्मक विचारों से मुक्ति
अगर आपको अक्सर डरावने सपने आते हैं या सोते समय बेचैनी महसूस होती है, तो अपने तकिए के नीचे फिटकरी का एक छोटा टुकड़ा रखें.  इससे मन शांत रहता है और नकारात्मक विचार दूर होते हैं.

फिटकरी के ये सरल उपाय न केवल आपके घर के वातावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि जीवन में सकारात्मकता और शांति का संचार भी करते हैं. ध्यान रहे कि ये उपाय विश्वास और रोजना  करने पर ही अपना असर दिखाते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »