Vastu Upay For Money: सूर्यास्त के बाद इन चीजों का लेन-देन है अशुभ, जानें क्या होता है नुकसान?

Vastu Upay For Money: क्या आप जानते हैं कि सूर्यास्त के बाद कुछ चीजों का दान घर में दरिद्रता ला सकता है? वास्तु शास्त्र के अनुसार, शाम के समय दूध, पैसे, हल्दी और झाड़ू जैसी 7 चीजों का लेन-देन अशुभ माना जाता है. जानिए किन चीजों को देने से बचें और अपने घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा कैसे बनाए रखें.

Advertisement
वे कौन सी 7 चीजें हैं जिन्हें सूर्यास्त के बाद दूसरों को देने से आर्थिक नुकसान होता है. वे कौन सी 7 चीजें हैं जिन्हें सूर्यास्त के बाद दूसरों को देने से आर्थिक नुकसान होता है.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:08 PM IST

Vastu Upay For Money: वास्तु शास्त्र में सूर्यास्त के समय को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. ऐसी मान्यता है कि शाम के वक्त घर में लक्ष्मी का आगमन होता है, इसलिए इस दौरान कुछ चीजों का लेन-देन करने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं वे कौन सी 7 चीजें हैं जिन्हें सूर्यास्त के बाद दूसरों को देने से आर्थिक नुकसान और नकारात्मकता का सामना करना पड़ सकता है.

Advertisement

1. दूध और दही
वास्तु के अनुसार, दूध और दही का संबंध चंद्रमा से होता है. सूर्यास्त के बाद इन्हें किसी को देने से घर की सुख-समृद्धि कम होती है .आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है.

2. धन (पैसे) का लेन-देन
शाम के समय लक्ष्मी माता का घर में वास होता है. इसलिए सूर्यास्त के बाद किसी को उधार पैसे देना या बहुत बड़ी रकम देना अशुभ माना जाता है.इससे धन की देवी नाराज हो सकती हैं.

3. लहसुन और प्याज
ज्योतिष शास्त्र में इन्हें तामसिक माना गया है. सूर्यास्त के बाद किसी को लहसुन या प्याज देना नकारात्मक ऊर्जा को निमंत्रण देने जैसा है, जिससे घर की शांति भंग हो सकती है.

4. हल्दी
हल्दी का संबंध गुरु (बृहस्पति) से है. शाम के समय हल्दी का दान करने से कुंडली में गुरु कमजोर होता है, जिससे भाग्य में बाधाएं आने लगती हैं.

Advertisement

5. सुई-धागा
सूर्यास्त के बाद सुई या धारदार वस्तुओं का लेन-देन भी वर्जित माना गया है. कहा जाता है कि इससे परिवार के सदस्यों के बीच आपसी मतभेद और तनाव बढ़ता है.

6. जूते-चप्पल
किसी को शाम के समय जूते-चप्पल उपहार में देना या दान करना दरिद्रता को आमंत्रित करने जैसा है. यह घर की सकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर सकता है.

7. झाड़ू
झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. सूर्यास्त के बाद किसी को भी झाड़ू देना या घर से बाहर फेंकना अशुभ होता है. इससे घर की बरकत रुक जाती है .
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »