आर्थिक राशिफल 21 अगस्त 2020: वृषभ राशि वालों को होगा जबरदस्त फायदा, जानें आपके लिए कैसा रहेगा दिन

आर्थिक राशिफल (Arthik Rashifal) 21 अगस्त 2020: वृषभ राशि वालों को आज के दिन आर्थिक रूप से बहुत चिंता करने की ज़रूरत नहीं है. पार्टनरशिप द्वारा धन लाभ मिलेगा. यदि निवेश करना चाहते हैं तो सोलर पावर से जुड़े किसी भी कार्य में निवेश कर सकते हैं. आर्थिक राशिफल में जानिए धन-पैसे के मामले में आपके लिए कैसा रहेगा शुक्रवार.

Advertisement
Financial Horoscope 21 August 2020: आज का आर्थिक राशिफल Financial Horoscope 21 August 2020: आज का आर्थिक राशिफल

श्रुति द्विवेदी

  • नई दिल्ली,
  • 21 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 7:20 AM IST

1- मेष राशि

इस समय आर्थिक रूप से भाग्य आपका साथ दे रहा है. आने वाले समय में आप अपनी कम्युनिकेशन की क्षमता द्वारा धन कमा सकते हैं. इंटरनेट पर किया गया कोई काम भविष्य में आपके लिए धन लाभ लेकर आएगा.

2- वृष राशि

आज के दिन आर्थिक रूप से आपको बहुत चिंता करने की ज़रूरत नहीं है. पार्टनरशिप द्वारा धन लाभ मिलेगा. यदि आप निवेश करना चाहते हैं तो सोलर पावर से जुड़े किसी भी कार्य में निवेश कर सकते हैं.

Advertisement

3- मिथुन राशि

आर्थिक दृष्टिकोण से ये समय आपका बहुत ही मध्यम है. हालांकि, यदि आप भविष्य के लिए योजना बनाना चाहते हैं तो किसी सरकारी स्कीम में पैसा डाल सकते हैं. फिलहाल आपके भाग्य द्वारा ही धन का कोई प्रयोजन होगा.

4- कर्क राशि

अचानक धन हानि के योग नज़र आ रहे हैं. आप में से कई लोगों को परेशानी हो सकती है. आर्थिक दृष्टिकोण से स्वास्थ्य से जुड़ी भी समस्याओं पर आपके खर्चे बढ़ेंगे.

5- सिंह राशि

आपके खर्च अचानक बढ़ जाएंगे, स्वास्थ्य से संबंधित चीज़ों पर आपको विशेष रूप से ध्यान देना पड़ेगा. कोई पुरानी किश्त आपको आज के दिन परेशान कर सकती है.

6- कन्या राशि

इस समय आप अपनी आर्थिक व्यवस्था को सुधारने के लिए प्लानिंग कर सकते हैं. भविष्य को लेकर योजनाएं बनाने में आपका मन लगेगा. इस समय आपको बहुत सोच समझकर निवेश करना चाहिए.

Advertisement

7- तुला राशि

पहले की अपेक्षा धन के मामलों में फिलहाल थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन खर्चे भी उतने ही बढ़ सकते हैं. इंटरनेट द्वारा आप कोई नई बुकिंग या फिर कुछ नया निवेश ना करें नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है.

8- वृश्चिक राशि

कहीं भी निवेश करना फिलहाल आपके लिए उत्तम नहीं रहेगा. लेकिन परिवार से आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है. आप में से कई लोग अपने घर के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा लाभान्वित होंगे.

9- धनु राशि

आर्थिक दृष्टिकोण से आपका समय बहुत ही मध्यम है. आवेश में आकर आप धन खर्च न करें. धन लाभ के लिए अभी आपको और इंतजार करना होगा.

10- मकर राशि

पैतृक संपत्ति द्वारा आपको धन लाभ मिलेगा. पूर्व में किए गए प्रयासों का आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है. हालांकि, अभी किसी भी प्रकार का कोई नया निवेश न करें.

11- कुंभ राशि

धन के मामले में समय आपका बहुत खास नहीं है. आपका जितना खर्च हो रहा होगा वो केवल परिवार से जुड़ी तमाम चीज़ों से हो रहा होगा. भविष्य के लिए आर्थिक निवेश करना फिलहाल व्यर्थ जाएगा.

12- मीन राशि

धन लाभ के दृष्टिकोण से आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा. हालांकि, आपको धन से जुड़ी विशेष चिंता सता सकती है. किसी भी प्रकार की पार्टनरशिप से जुड़े कार्य को फिलहाल न करें, धन से जुड़ी हानि भी हो सकती है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement