भैरव की सवारी है काला कुत्ता, जानें रोटी खिलाने से होते हैं क्या लाभ

शास्त्रों में काले कुत्ते को भैरव की सवारी माना गया है. ऐसे में आइए जानते हैं काले कुत्ते को रोटी खिलाने से आपको क्या लाभ मिलते हैं.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो (Pixabay Image) प्रतीकात्मक फोटो (Pixabay Image)

aajtak.in / मंजू ममगाईं

  • ,
  • 26 अप्रैल 2019,
  • अपडेटेड 3:19 PM IST

लोकसभा चुनाव 2019 के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इससे पहले पीएम मोदी काशी के कोतवाल कहे जाने वाले बाबा काल भैरव के दर्शन करने भी पहुंचे. भैरव का शाब्दिक अर्थ होता है भय से रक्षा करनेवाला. हिन्दू धर्म में भैरव का वर्णन विशाल आकार के काले वर्ण वाला, हाथ में दंड धारण किए हुए काले कुत्ते की सवारी करते हुए है. पापियों को दंड देने की प्रवृत्ति की वजह से इन्हें दंडपाणी कहकर भी बुलाया जाता है. शास्त्रों में काले कुत्ते को भैरव की सवारी माना गया है. ऐसे में आइए जानते हैं काले कुत्ते को रोटी खिलाने से आपको क्या लाभ मिलते हैं.

Advertisement

हिन्दू धर्म में कुत्ते को तेज बुद्धि वाला प्राणी माना गया है. कहा जाता है कि कुत्ते को खाना-खिलाने से काल भैरव खुश होते हैं. कुत्ते को पास रखने से मनुष्य आकस्मिक मृत्यु से बचा रहता है. बुरी आत्माएं कभी भी कुत्ते के पास नहीं फटकती हैं. आइए जानते हैं कुत्ते को पालने के ऐसे ही कई बड़े लाभ.

-काले रंग के कुत्ते को कालभैरव की सवारी माना जाता है. हिंदू  मान्यता के अनुसार काले कुत्ते को रोटी खिलाने से कालभैरव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति आकस्मिक मृत्यु के भय से दूर रहता है.

-ज्योतिषशास्त्र में कुत्ते को शनि और केतु का प्रतीक भी माना जाता है. इन दोनों ग्रहों की शांति के लिए काले या काले-सफेद रंग के कुत्ते को खिलाने से लाभ मिलता है.

--यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प योग हो तो उस व्यक्ति को घर में काले कुत्ता पालने की सलाह दी जाती है ताकि उसकी कुंडली में केतु और शनि की दशा शांत रहें और जातक की उन्नति हो सके.

Advertisement

-जो लोग कुत्ते को खाना खिलाते हैं उनसे शनि प्रसन्न रहते हैं. पितृ शांति के लिए भी कुत्तों को मीठी रोटी खिलानी चाहिए. कुत्ते को रोजाना रोटी खिलाने से हर तरह का संकट दूर रहता है.

-संतान सुख में बाधा आने पर जातक को काला कुत्ता पालने से लाभ मिलता है. यह उपाय संतान के स्वास्थ्य के लिए भी शुभ माना जाता है.

-शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि कुत्ता अपने मालिक पर आने वाले संकट अपने ऊपर ले लेता है. प्रेत बाधा से मुक्ति के साथ सुबह-शाम काले कुत्ते को रोटी देने से कर्ज से भी मुक्ति मिलती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »