कन्या
द मैजिशियन
आज का दिन आप के लिए प्रभावपूर्ण प्रदर्शन में सहयोगी है. सभी कार्यों में उत्साह बनाए रखेंगे. अन्य की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे. वादे को पूरा कर पाने में सफल हांेगे. भावनात्मक संवाद में पहल रखेंगे. कारोबारी विषयों को गति देंगे. श्रेष्ठ कार्यों में सक्रियता बढ़ाएंगे. जिम्मेदारियों को पक्ष में बनाए रखेंगे. लक्ष्य साधने का प्रयास बढ़ाएंगे. कला कौशल संवार पाएंगे.
कामकाज में सभी को प्रभावित करेंगे. व्यर्थ विवाद से बचेंगे. व्यावसायिक गतिविधियों में प्रदर्शन संवार पर रहेगा. घर में सहकार का वातावरण बना रहेगा. आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. व्यक्तिगत मामलों में असहजताएं कम होगी. उमंग उत्साह से आगे बढ़ेंगे. सुनियोजित ढंग से कार्य करेंगे. शुभ सूचनाओं की प्राप्ति होगी. आशंका से बचेंगे.
स्वास्थ्य: खानपान में रुचि बनाए रखेंगे. स्वास्थ्य समस्याओं में सुधार होगा. रुटीन बेहतर रहेगा.
आर्थिक स्थिति: व्यावसायिक परिणाम पक्ष में बनेंगे. लाभ बढ़ाने पर जोर होगा. सबका सहयोग पाएंगे.
रिश्ते: घरेलु मामले सकारात्मक रहेंगे. सभी प्रसन्न व प्रभावित रहेंगे. अपनों से वादा निभाएंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा