कन्या
सेवन ऑफ पेंटाकल्स
आज का दिन आप के लिए फल के बारे में निरंतर सोचने से बचने और अपना कार्य करते रहने पर जोर देने वाला है. जिम्मेदारियों को पूरा करने का भाव रहेगा. लक्ष्यों का अनदेखा नहीं करेंगे. कार्यक्षमता के बेहतर इस्तेमाल से बेहतर परिणाम पाएंगे. विविध प्रयासों में तेजी बनाए रखेंगे. इच्छित संभावनाओं को बल मिलेगा. प्रयासों में गति आएगी.
कारोबार में स्पष्टता बढ़ाएंगे. दोस्त सहयोग बनाए रखेंगे. भावनात्मक बातचीत में आगे रहेंगे. करीबी लोंगों से सुखद पलों को साझा करेंगे. दिल की बात कहने के लिए उचित समय है. औद्योगिक योजनाओं को प्राथमिकता में रखेंगे. विविध मोर्चों पर उन्नति बनी रहेगी. सहयोगियों से तालमेल बढ़ेगा. पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य संबंधी अवरोध दूर होंगे. दिनचर्या संतुलित रहेगी. रुटीन पर ध्यान देंगे.
आर्थिक स्थिति: कार्यक्षमता बढ़ेगी. व्यवस्था को बेहतर रखेंगे. योजना के अनुरूप प्रदर्शन करेंगे.
रिश्ते: करीबी सहयोग बनाए रखेंगे. अपनों के साथ सुखद समय बांटने के मौके बनेंगे. संबंध मधुर रहेंगे
अरुणेश कुमार शर्मा