कन्या
किंग ऑफ पेंटाकल्स
आज का दिन आपके लिए सबके साथ सहजता और तालमले बनाए रखकर आगे बढ़रे में सहयोगी है. परिवार के लोगों भरोसा जीतेंगे. अपना काम पूरी जिम्मेदारी से करेंगे. लक्ष्य हासिल करने का प्रयास बनाए रखेंगे. आर्थिक मामलों में योग्यता के अनुरूप प्रदर्शन करेंगे. रणनीति प्रभावशाली रहेगी. अनुभव और कौशल से कार्य करेंगे.
निजी क्षेत्रों में हस्तक्षेप बनाए रखेंगे. कार्य व्यापार में बेहतर प्रदर्शन बनाए रहेंगे. योजनाओं के संचालन में सफल होंगे. प्रबंध विषयों को आगे बढ़ाएंगे. अफवाहों में नहीं आएंगे. करीबियों से संपर्क संवाद बनाए रखेंगे. हर स्थिति का सामना बेहतर ढंग से करेंगे. अपनों के लिए अधिकाधिक करने का भाव रहेगा. सूझबूझ और लगन से कार्य साधेंगे.
स्वास्थ्य: रुटीन बेहतर रहेगा. स्वास्थ्य सुधार पर रहेगा. दिनचर्या संवारेंगे. खानपान पर ध्यान देंगे.
आर्थिक स्थिति: योजनाएं गति लेंगी. आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी. उपलब्ध अवसरों को भुनाएंगे. उत्साहित रहेंगे.
रिश्ते: महत्वपूर्ण लोगों से भेंट के अवसर बनेंगे. संबंधों का लाभ उठाएंगे. दोस्त सहयोगीं होंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा