खर्च की अधिकता से कार्यगति प्रभावित हो सकती है. धैर्य से आगे बढ़ें. निवेश की अधिकता रहेगी. विदेशी कार्यों में रुचि रखेंगे. रिश्तों में संपर्क बेहतर होेगा. कार्यकारी मामले लंबित रहेंगे. लेनदेन पर ध्यान देंगे. न्यायिक विषयों में हलचल बनी रहेगी. यात्रा की संभावना रहेगी. लक्ष्यों को साधेंगे. समन्वय का प्रयास रहेगा. अधिकारीवर्ग सहयोगी होगा. कामकाज सामान्य रहेगा. जोखिम लेने से बचें. जिद में न आएं. अन्य के दबाव से बचें. लाभ साधारण रहेगा.
नौकरी व्यवसाय- नीति निययों की अनदेखी से बचें. यात्रा बनी रह सकती है. कामकाजी मामले सामान्य रहेंगे. न्यायिक विषयों में गति आएगी. भूलचूक न करें. जिम्मेदारियों को निभाएंगे.
धन संपत्ति- आर्थिक लाभ की तुलना व्यय की मात्रा अधिक रहेगीं रुटीन प्रस्ताव मिलेंगे. कार्य व्यवस्था पर जोर देंगे. भौतिक सुविधाएं व संसाधन बढ़ाएंगे. उधार के लेनदेन से बचें.
प्रेम मैत्री- अपनों के साथ और सहयोग से उत्साह बना रहेगा. संबंधियों के साथ समय बिताएं. रिश्तों में गंभीरता बनाए रखें. चर्चा वार्ता में उतावली से बचें. अवसर का इंतजार करें. मित्रों और विश्वस्तों की अनदेखी न करें. जल्दबाजी न करें. हर्ष आनंद से रहें. घर का वातावरण सहज रहेगा.
स्वास्थ्य मनोबल- खानपान में लापरवाही न दिखाएं. स्वास्थ्य संकेतों की अनदेखी न करें. त्याग भाव बनाए रखें. विरोधी सक्रियता रखें.
आज का उपाय: हनुमानजी के दर्शन करें. न्यायदेव शनिदेव का वंदन स्मरण बनाए रखें.. तेल तिलहन का दान बढ़ाएं. जिद न करें.
शुभ अंक : 2, 5, 8 और 9
शुभ रंग : दलदली
अरुणेश कुमार शर्मा