सब के सहयोग से आगे बढ़ेंगे. बड़ों का समर्थन बना रहेगा. सहकार का भाव रखेंगे. पैतृक एवं प्रशासनिक कार्य संवरेंगे. विभिन्न स्त्रोतों से लाभ की संभावना रहेगी. जिम्मेदारों और वरिष्ठों का सहयोग रहेगा. इच्छित परिणमों से उत्साहित रहेंगे. योजनाओं को समर्थन मिलेगा. मान सम्मान व प्रभाव में वृद्धि होगी. सहज संवाद बनाए रखेंगे. पेशेवर वार्ताएं संवरेंगी. समय प्रबंधन बेहतर होगा. पैतृक पक्ष मजबूत बना रहेगा. पेशेवर सहयोगियों में सामंजस्यता बढ़ेगी.
नौकरी व्यवसाय- प्रशासन के कार्यों में गति बनाए रखेंगे. करियर कारोबार में विभिन्न उपलब्धियां बढ़ेंगी. कार्ययोजनाएं साधने में सफल रहेंगे. अधिकारीगण सहयोगी होंगे. लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे.
धन संपत्ति- आर्थिक एवं वाणिज्य विषयों में रुचि बढ़ी रहेगी. हितलाभ बढ़ेगा. लेनदेन में सकारात्मक परिणाम बनेंगे. महत्वपूर्ण अवसर भुनाएंगे. प्रबंधन के क्षेत्र में बेहतर रहेंगे. संकल्प बनाए रखेंगे.
प्रेम मैत्री- प्रेम पक्ष संतुलित रहेगा. निजी संबंधों में सहज होंगे. जरूरी बात साझा कह पाएंगे. प्रियजनों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे. परस्पर तालमेल बढ़ेगा. संबंध सुखद बनेंगे. व्यक्तिगत पक्ष मजबूत होगा. सभी का भरोसा जीतेंगे. सुखद पल साझा करेंगे. मित्रों का ध्यान रखेंगे. प्रिय विश्वसनीय रहेंगे.
स्वास्थ्य मनोबल- आत्मसंतुलन बढ़ाएंगे. व्यवस्था पर जोर रखेंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. सुख सौख्य बढ़ेगा. व्यक्तित्व आकर्षक रहेगा. मनोबल बढ़ा रहेगा.
आज का उपाय: महामाया देवी मां महालक्ष्मी की पूजा वंदना करें. लाल पीले फल एवं वस्तुओं का दान करें. वचन रखें.
शुभ अंक : 3, 4 और 6
शुभ रंग : क्रीम कलर
अरुणेश कुमार शर्मा