नीति नियम और व्यवस्था पर भरोसा रखें. नौकरीपेशा सहज प्रदर्शन बनाए रहेंगे. स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे. बड़प्पन से काम लेंगे. खर्च एवं लेनदेन पर ध्यान देंगे. आस्था विश्वास बनाए रहेंगे. साझीदारी के प्रयास बल पाएंगे. सकारात्मक सोच से काम लेंगे. सक्रियता से कार्य सधेंगे. तार्किकता रखेंगे. मेहनत और लगन से काम पर ध्यान दें. अन्य की अपेक्षाओं को पूरा करने का दबाव रह सकता है. कामकाज में सहजता बनाए रहें. सजगता से आगे बढ़ें.
नौकरी व्यवसाय- करियर में क्षमता के अनुरूप जिम्मेदारी लें. सेवाभावी और श्रमशील रहें. जिम्मेदारों की सीख सलाह पर अमल रखें. अधिकारी के आदेश की अनदेखी से बचें. व्यवस्था पर बल बना रहेगा.
धन संपत्ति- आर्थिक निवेश बढ़ा सकते हैं. रुटीन प्रस्ताव पाएंगे. ठगों से बचकर रहें. लाभ पक्ष सामान्य रहेगा. लोन प्रकरण गति पाएंगे. अनुभवी से नजदीकी बनाकर रखें. व्यापार में भूल चूक न करें.
प्रेम मैत्री- जरूरी बात कहने में सहजता बनाए रहें. भेंट के लिए समय लेकर जाएं. रिश्तों में स्पष्टता बढ़ाएंगे. भावनात्मक विषयों में जल्दबाजी से बचेंगे. बड़प्पन दिखाएंगे. मित्रों का साथ मनोबल बढ़ाएगा. जरूरी सूचनाओं का आदान प्रदान बढ़ेगा. व्यर्थ वार्ता व संवाद से बचें.
स्वास्थ्य मनोबल- रोग उभर सकते हैं. स्वास्थ्य संबंधी मामलों में संवेदनशील रहें. सहकर्मी सहयोगी होंगे. सामंजस्यता बनाए रखें. उत्साह से काम लें.
आज का उपाय: देवी मां के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा वंदना करें. तप साधना और जाप बढ़ाएं. व्रत संकल्प बनाए रखें. विवाद में न पड़ें.
शुभ अंक : 4, 6, और 9
शुभ रंग : कांसे के समान
अरुणेश कुमार शर्मा