वृश्चिक
नाइन आफ स्वार्ड्स
आज का दिन आप के लिए दबाव व बेचैनी से बचाव रखने पर जोर देने वाला है. धैर्य से कार्य करते रहें. परिस्थितियों के प्रति सकारात्मक नजरिया रखें. अवसर का इंतजार करें. सूझबूझ के साथ उचित कदम आगे बढ़ाते रहें. कला कौशल और अनुभव से राह निकलेगी. प्रतिभा पर भरोसा बढ़ाएं. लेन-देन में सजगता बनाए रहेंगे. तर्कशील व्यवहार बढ़ाएं.
पेशेवर प्रयासों में अतिरिक्त सावधान रहें. रुटीन पर ध्यान दें. अवरोध रह सकते हैं. प्रलोभन और दिखावे में नहीं आएं. व्यावसायिक मामलों में विपरीत माहौल का सामना करना पड़ सकता है. विभिन्न प्रयासों में निर्णय लेने में बेहतर रहेंगे. विपक्षियों से उलझने से बचेंगे. लंबित कार्यों में सहजता रखें. व्यवस्था में उचित बदलाव की कोशिश होगी.
स्वास्थ्य: सेहत साधारण रहेगी. खानपान पर फोकस रखें. तैयारी के आगे बढ़ें. नकारात्मकता त्यागें.
आर्थिक स्थिति: योजनानुसार आगे बढ़ें. लक्ष्य पाने की कोशिश बढ़ाएं. आर्थिक सावधानी बरतें.
रिश्ते: घरवालों से असहजता रह सकती है. परिचय का लाभ मिलेगा. चर्चा में गंभीर रहेंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा