वृश्चिक
क्वीन आफ पेंटाकल्स
आज का दिन आप के लिए सबके साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने में सहयोगी है. कला कौशल से उचित जगह बनाए रखेंगे. महत्वपूर्ण चर्चाओं में सफल होंगे. करीबियों के सहयोग से बेहतर प्रदर्शन बनाए रखेंगे. चर्चा संवाद में पहल बनाए रखेंगे. महत्वपूर्ण विषयों में आगे रहने का भाव रहेगा. कारोबारी विषय गति पाएंगे. जिम्मेदारों से जुड़ाव बढ़ाएंगे.
सूझबूझ और जिम्मेदारी से उचित दिशा देंगे. नीति नियम से आगे बढ़ेंगे. प्रबंध के विषय पक्ष में बनेंगे. सही समय पर जरूरी बात कह पाएंगे. महत्वपूर्ण रणनीतिक गतिविधियों में सक्रियता बनाए रख सकते हैं. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. अपेक्षा के अनुरूप परिणाम बनेंगे. विविध लक्ष्य हासिल करेंगे. प्रभाव में वृद्धि बनी रहेगी.
स्वास्थ्य: शारीरिक ऊर्जा बेहतर रहेगी. स्वास्थ्य संतुलित रहेगा. जीवनस्तर में सुधार आएगा.
आर्थिक स्थिति: कारोबार में उत्साह रहेगा. व्यवस्था बेहतर रहेगी. संपर्क का लाभ उठाएंगे.
रिश्ते: रिश्तों में सहजता रहेगी. घरवालों से सकारात्मकता बढ़ेगी. आयोजन से जुड़ेंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा