कार्यक्षेत्र में साधारण स्थिति रहेगी. धूर्ताें की सक्रियता से उलझन बढ़ सकती है. प्रतिकूल स्थिति से बचें. अवरोध निर्मित हो सकते है.. रुटीन पर फोकस रखें. कामकाज में अनुशासन रखेंगे. रक्त संबंधियों का साथ समर्थन पाएंगे. धैर्य से अवरोधों का समाधान खोजेंगे. सीख सलाह बनाए रखेंगे. नियम कानून के साथ आगे बढ़ेंगे. आर्थिक लेनदेन में स्पष्टता रखेंगे. स्वास्थ्य की अनदेखी से बचेंगे. लोगों पर अधिक भरोसा करने से बचें. अनुशासन बनाए रखें.
नौकरी व्यवसाय- करियर पूर्ववत् बना रहेगा. व्यापार में जोखिम न लें. नीतिगत विषयों में स्पष्टता रखें. निर्णय में धैर्य बढ़ाएं. ठगों से बचाव रखें. व्यर्थ दिखावा न करें.
धन संपत्ति- आर्थिक प्रबंधन पर ध्यान दें. बजट से चलें. खोज पर जोर रखें. महत्वपूर्ण निर्णय लंबित रह सकते हैं. बड़प्पन से काम लें. जरूरी कार्यों की सूची बनाएं.
प्रेम मैत्री- लोगों से मुलाकात बढाएं. चर्चा संवाद में विनम्रता रखें. वरिष्ठ के अनुभव का लाभ उठाएं. भावनात्मक मामलों में परिजनों की सीख सलाह से आगे बढ़ें. आवेश में प्रतिक्रिया से बचें. सूचना मिल सकती है. वार्तालाप में सतर्कता रखें. प्रेम संबंधों में स्थिति सामान्य रहेगी.
स्वास्थ्य मनोबल- सजगता से आगे बढ़ें. स्वास्थ्य समस्याओं पर ध्यान दें. अतिश्रम न करें. सामंजस्य रखें. शारीरिक गतिविधियों में सावधानी बढ़ाएं.
आज का उपाय: दुष्टों का संहार करने वाली देवी मां दुर्गा जी की पूजा वंदना करें. चुनरी श्रंगार व मीठा चढ़ाएं. ओम् शुं शुक्राय नमः का जाप करें. सहनशीलता बढ़ाएं.
शुभ अंक : 6, 7, 8 और 9
शुभ रंग : गहरा लाल
अरुणेश कुमार शर्मा