मीन
द चैरियट
आज का दिन आप के लिए अपनों की खातिर असंभव को संभव कर दिखाने की भावना बढ़ेगी. श्रेष्ठकार्यों में उत्साह बनाए रखेंगे. वादा पूरा करने की कोशिश होगी. प्रभावशाली लोगों से चर्चा संवाद बढ़ाए रहेंगे. करीबी लोगों के साथ विविध विषयों को गति देंगे. नीतियों पर अमल बढ़ाएंगे. वित्तीय मामलो में प्रभाव बनाए रखेंगे. प्रबंध व स्पर्धा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे.
व्यवसायिक मामले उचित दिशा में आगे बढ़ेंगे. अन्य की अधिक परवाह नहीं करेंगे. लक्ष्यों को पूरा करेंगे. लेनदेन में सहजता बनाए रखेंगे. उत्साह से कार्य करेंगे. करियर व्यवसाय में सक्रियता बनाए रखेंगे. यात्राओं को बढ़ावा मिलेगा. संकल्पों को पूरा करेंगे. शुभ सूचनाओं की प्राप्ति होगी. व्यवस्थित ढंग से कामकाज आगे बढ़ाएंगे.
स्वास्थ्य: सेहत अच्छी रहेगी. स्वास्थ्य संवार पर बना रहेगा. नियमित दिनचर्या बनाए रखेंगे.
आर्थिक स्थिति: आर्थिक अवसरों का लाभ लेंगे. कारोबारी अनुकूलन बढ़ेगा. उम्मीदों पर खरे उतरेंगे.
रिश्ते: सबका साथ व विश्वास पाएंगे. वातावरण उत्साहित रखेगा. वरिष्ठों की निगाह में बने रहेंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा