मीन
सिक्स आफ स्वार्ड्स
आज का दिन आप के लिए चुनौतियों का डटकर मुकाबला करने और कला कौशल से अच्छे भविष्य की आशा में आगे बढ़ने में सफल रहेंगे. कामकाज में सहजता बनाए रखेंगे. अनुभव का साथ बनाए रखें. लक्ष्य की ओर संतुलित गति से बढ़ते रहेंगे. परंपरागत विचार और स्मरणों से जुड़ाव बढ़ा सकते हैं. नियमों का पालन करें. लापरवाही न दिखाएं.
बड़ों के सहयोग से कार्यगति संतुलित बनाए रहेंगे. आर्थिक प्रयासों में विविध अवरोध बने रह सकते हैं. प्रलोभन और दिखावे में नहीं आएं. खर्च पर अंकुश बनाए रखें. लक्ष्य के लिए प्रयासरत रहेंगे. लेनदेन के मामलों में सहजता रखें विपक्षियों से सावधानी बनाए रखें. विभिन्न खतरों से सजग रहें. कार्यों में सूझबूझ रखें. उचित निर्णय लें.
स्वास्थ्य: दिनचर्या संयमित रखें. स्वास्थ्य साधारण रहेगा. खानपान का ध्यान रखें. मौसमी सावधानी बढ़ाएं.
आर्थिक स्थिति: कार्यव्यवस्था में बदलाव पर जोर होगा. आर्थिक व्यवहार में सजग रहेंगे. जिम्मेदारी निभाएं.
रिश्ते: वातावरण सामान्य रहेगा. रिश्तों में संवेदनशीलता बनी रह सकती है. आलोचना से प्रभावित न हों.
अरुणेश कुमार शर्मा