मीन
nine of pentacles
आज का दिन आप के लिए आत्मविश्वास से सभी मामले आगे बढ़ाने में मददगार है. साथी विश्वस्त और सहयोगी बने रहेंगे. कारोबार में प्रभावपूर्ण स्थिति बनी रहेगी. लोग आपकी बात को नजरअंदाज नहीं करेंगे. मनोभावनाओं के अनुरूप आगे बढ़ते रहेंगे. लोगों को आकर्षिक करने में आगे रहेंगे. व्यवहार और व्यक्तित्व असरकारी बना रहेगा.
आर्थिक हितों की संरक्षा में सफल रहेंगे. विविध मामलों पर बल देंगे. शुभता का संचार रहेगा. पद प्रतिष्ठा बनाए रखेंगे. नजरिया स्पष्ट रहेगा. संबंधों को निभाने में आगे रहेंगे. यात्राओं की संभावना बनी रहेगी. विभिन्न मोर्चों पर सफलता पाएंगे. वित्तीय पक्ष बेहतर रहेगा. जिम्मेदारी बढ़ाई जा सकती है. कार्यों में ढिलाई न दिखाएं.
स्वास्थ्य: व्यक्तित्व प्रभावी रहेगा. वाणी व्यवहार में स्पष्टता रहेगी. स्वास्थ्य एवं खानपान बल पाएगा.
आर्थिक स्थिति: कारोबार में लाभ बढ़ाएंगे. समकक्षों का समर्थन रहेगा. वाणिज्यिक उपलब्धियों बढ़ेंगी.
रिश्ते: घर में सुखद वातावरण रहेगा. करीबियों से मेलजोल का भाव बनाए रखेंगे. मेहमान आएंगे.
अरुणेश कुमार शर्मा