मेष राशि: प्रियजनों के साथ यादें ताजा करने के बनेंगे अवसर, तेजी से संवरेंगे पारिवारिक मामले
मेष राशि के जातकों के लिए प्रियजनों के साथ पुरानी यादें ताजा करने के अवसर बनेंगे. आप अपनों की इच्छा का सम्मान करेंगे और भावनात्मक बातों पर विशेष ध्यान देंगे.
आप आकर्षण का अनुभव करेंगे. पारिवारिक मामलों में तेजी लाएंगे और प्रियजनों से मेल-मुलाकात के अवसर बढ़ेंगे. किसी के बहकावे में आने से बचें और अपनी सूचनाएं साझा करें.
वृष राशि: अपनों के बीच बढ़ेगा मान-सम्मान, संपर्क और संवाद में आएगा आकर्षण
वृष राशि के जातकों का अपनों के बीच मान-सम्मान बढ़ेगा. आप अपनी जरूरी बात कह पाएंगे और व्यक्तिगत मामले सुखप्रद रहेंगे.
आपको शुभ सूचना मिलेगी. अपनों का सहयोग और समर्थन प्राप्त होगा. सहकारिता की भावना बढ़ेगी और आप बड़ी सोच रखेंगे. संपर्क संवाद संवरेंगे तथा वाणी और व्यवहार आकर्षक रहेगा.
मिथुन राशि: घर में रहेगा सुख का संचार, रिश्तों में मिठास और प्रेम पक्ष होगा मजबूत
मिथुन राशि के जातकों के घर में सुख का संचार रहेगा. करीबियों से तालमेल बढ़ाएंगे और प्रेम पक्ष को संवार पाएंगे. शुभ सूचनाएं साझा करेंगे.
मित्र संबंध घनिष्ठ होंगे और प्रेम में आनंद के क्षण बनेंगे. भावनात्मक पक्ष बेहद मजबूत रहेगा. रिश्तों को बल मिलेगा और आपसी संबंधों में मिठास लगातार बनी रहेगी.
कर्क राशि: करीबियों का बना रहेगा पूरा समर्थन, निजता और धैर्य पर दें विशेष जोर
कर्क राशि के जातकों के घर-परिवार के लोगों और करीबियों का समर्थन बना रहेगा. अपनों के प्रति विश्वास बढ़ेगा और आप सबको साथ लेकर चलेंगे.
भेंट के अवसर बनेंगे. मन के मामलों में धैर्य दिखाएंगे और भावनात्मक विषयों में पहल करने से बचेंगे. चर्चा में सतर्कता बढ़ाएंगे तथा अपनी निजता पर पूरा जोर रहेगा.
सिंह राशि: मजबूत होंगे प्रेम संबंध, अपनों से भेंट और घर-परिवार में बनी रहेगी मधुरता
सिंह राशि के जातकों के प्रेम संबंध मजबूत बनेंगे. भावनात्मक चर्चाओं में सहजता रहेगी और मित्रता को बल मिलेगा.
जिद और अहंकार से बचें. रिश्तों में घनिष्ठता रहेगी और निजी जीवन में साज-संवार बढ़ाएंगे. मन के लोगों से भेंट होगी, घर-परिवार में मधुरता रहेगी और साथीगण प्रसन्न रहेंगे.
कन्या राशि: चर्चाओं में सजगता बढ़ाने की जरूरत, आपसी बातचीत पर दें विशेष ध्यान
कन्या राशि के जातकों को चर्चाओं में सजगता बढ़ानी होगी. स्वस्थ परिचर्चा और संवाद पर जोर दें. प्रियजनों की अनदेखी करने से बचें.
रिश्तों में अनुकूलता रहेगी और संबंधों में सरलता बढ़ाएंगे. प्रेम एवं व्यवहार में समता और संतुलन रखेंगे. निजी विषयों में उतावली से बचें और आपसी बातचीत पर पूरा ध्यान दें.
तुला राशि: प्रेम और स्नेह को मिलेगा बड़ा बल, मन के मामलों में हासिल होगी सफलता
तुला राशि के जातकों के प्रेम और स्नेह को बल मिलेगा. संबंधों में उमंग और उत्साह दिखाएंगे, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे.
दूसरों की जरूरतों को समझेंगे. सहपाठियों और मित्रों से मुलाकात संभव है. लोगों से करीबी बढ़ाएंगे, अपनों की खुशी का ख्याल रखेंगे और मन के मामलों में पूरी तरह सफल होंगे.
वृश्चिक राशि: प्रियजनों के प्रति संवेदनशील रहेंगे जातक, स्वार्थ और संकीर्णता का करें त्याग
वृश्चिक राशि के जातक अपनों के प्रति संवेदनशील बने रहेंगे. भावनात्मक मामलों पर ध्यान देंगे और प्रियजनों के मनोभावों को बेहतर ढंग से समझेंगे.
निजी मामलों में ध्यान बढ़ेगा. स्वार्थ और संकीर्णता का पूरी तरह त्याग करें. परिजनों की सलाह पर ध्यान दें, प्रेम और स्नेह बना रहेगा तथा चर्चा-संवाद पर विशेष जोर रखेंगे.
धनु राशि: घर में सुख से बीतेगा समय, प्रियजनों संग यादगार पल बिताएंगे जातक
धनु राशि के जातक घर में सुख से वक्त बिताएंगे. आसपास का वातावरण सहज बनाए रखेंगे. अपनों से तालमेल बढ़ेगा और मेहमानों का आना बना रहेगा.
हर्ष और आनंद का वातावरण बढ़ेगा. संबंधों का लाभ उठाएंगे और रिश्तों पर पूरा ध्यान देंगे. भेंटवार्ता में प्रभावशाली रहेंगे और प्रियजनों के संग समय बिताएंगे.
मकर राशि: स्वजनों संग पारिवारिक कार्यों को बढ़ाएंगे आगे, मजबूत होंगे रक्त संबंध
मकर राशि के जातक स्वजनों के साथ सुख से रहेंगे और पारिवारिक कार्यों को आगे बढ़ाएंगे. अपनों से जानकारियां साझा करेंगे और जिम्मेदारी का भाव रहेगा.
रक्त संबंध संवरेंगे और सपरिवार आनंद से रहेंगे. इच्छित प्रस्ताव प्राप्त होंगे तथा शुभ कार्यों की रूपरेखा बनेगी. वचन का पालन रखेंगे और रिश्ते पहले से अधिक मजबूत होंगे.
कुंभ राशि: घर-परिवार में रहेगा सुखद माहौल, अपनों को सरप्राइज देंगे जातक
कुंभ राशि के जातकों के घर-परिवार में सुखद वातावरण रहेगा. व्यक्तिगत संबंधों में मिठास बढ़ेगी और आप सबका ध्यान रखेंगे.
अपनों का भरोसा बनाए रखेंगे और अपने व्यक्तित्व से सभी को प्रभावित करेंगे. सहयोग से आगे बढ़ेंगे, मित्रगण समय देंगे, प्रियजनों की बातों पर अमल करेंगे और अपनों को सरप्राइज करेंगे.
मीन राशि: मन की बात रखने में रहेगी हिचक, रिश्तेदारों से मुलाकात के बन रहे हैं योग
मीन राशि के जातक अपनों के बीच उचित चर्चा और संवाद बनाए रखें. मन की बात रखने में थोड़ी हिचक रह सकती है.
भावनात्मक मामलों में धैर्य से काम लें. प्रियजनों के लिए समय निकालेंगे और एक-दूसरे की खुशी का ख्याल रखेंगे. रिश्तेदारों से भेंट-मुलाकात हो सकती है और भ्रमण-मनोरंजन पर जा सकते हैं.
अरुणेश कुमार शर्मा